Thursday, 25 August 2011

सरकारी कर्मचारियों के बच्चे पढ़ें सरकारी स्कूल में

आज कमल शर्माजी के नोट्स में पढ़ा उन्होंने लिखा है कि नेताओं के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढना चाहिए लेकिन मेरा ये मानना है कि नेताओं के साथ ही सरकारी कर्मचारी के बच्चों का  सरकारी स्कूल में पढना अनिवार्य करना चाहिए क्योंकि हर आदमी नौकरी तो सरकारी चाहता है लेकिन अपने बच्चों को निजी स्कूल भेजता है..यंहा तक कि शिक्षाकर्मी भी अपने बच्चों की निजी स्कूल में डालते हैं...ऐसे में सरकारी स्कूल  का भगवान ही मालिक है.....अधिकांश शिक्षक इमानदारी से आज कल नहीं पढ़ा रहे यही वजह है कि न तो बच्चे और न ही अभिभावक वर्त्तमान में शिकशों को उतना सम्मान देते हैं जितना पहले देते थे...जब किसी अधिकारी का बेटा सरकारी स्कूल में जायेगा तो वो अधिकारी जरुर स्कूल की शिक्षा और गुणवत्ता पर ध्यान देगा....इसी तरह ही शिक्षा व्यवस्था में बदलाव आ सकता है..इसलिए कानूनन ये बदलाव किया जाना चाहिए कि सरकारी कर्मचारी बेटा स्कूल  लाइफ सरकारी स्कूल में ही पढ़े..

No comments:

Post a Comment